सिंह राशिफल (16 जून 2025 से 22 जून 2025)
इस सप्ताह सिंह राशि के जातकों की नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास आपके कार्यों में साफ झलकेगा। नौकरीपेशा लोगों को नई ज़िम्मेदारियाँ मिल सकती हैं और टीम लीडरशिप का अवसर मिल सकता है। व्यापारियों को किसी बड़े क्लाइंट से डील मिलने की संभावना है, जिससे प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
आर्थिक दृष्टि से सप्ताह लाभदायक रहेगा। कोई रुका हुआ पेमेंट प्राप्त हो सकता है और निवेश से भी लाभ मिलने की उम्मीद है। हालांकि, अनावश्यक खर्चों से बचें और बजट का पालन करें।
पारिवारिक जीवन में सुकून रहेगा। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। प्रेम संबंधों में भी मजबूती आएगी और अविवाहित जातकों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं।
स्वास्थ्य की दृष्टि से सप्ताह सामान्य रहेगा। कार्य की अधिकता के कारण शारीरिक थकान हो सकती है, इसलिए समय-समय पर विश्राम लेना जरूरी होगा।
उपाय: रविवार को सूर्यदेव को जल अर्पित करें और आदित्य ह्रदय स्तोत्र का पाठ करें। इससे आत्मबल बढ़ेगा और सभी कार्यों में सफलता मिलेगी।